बेला थॉर्न के साथ ‘साउथलैंड’ में नजर आएंगे जेक मैनले

लॉस एंजिलिस, 12 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘साउथलैंड’ में अभिनेता जेक मैनले, अभिनेत्री बेला थॉर्न के साथ अभिनय करते नजर आएंगे।

वेरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म में एक ढाबा कर्मचारी एरियेल की कहानी दिखाई जाएगी, जो कि फ्लोरिडा के अपने छोटे से शहर से बाहर निकलकर अच्छी जिंदगी के सपने देखता है। इस बीच वह जेल से कुछ शर्तो के साथ छूटी एक महिला डीन के प्यार में पड़ जाता है और वह उसे उसके पुराने आपराधिक रास्ते पर लौटने के लिए राजी कर लेती है।

लोकप्रिय होने की लालच में एरियेल और डीन, सोशल मीडिया पर अपने कानून-तोड़ने के कारनामों को साझा करने लगते हैं। ये चीजें लूट में बदल जाती हैं और फिर हत्या तक पहुंच जाती हैं।

फिल्म के लेखक और निर्देशक जोशुआ काल्डवेल हैं। फिल्म का प्रोडक्शन दिसंबर में शुरू होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493