रणदीप राय का कठिन संघर्षो से खूबसूरत स्टारडम तक का सफर

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। टीवी शो ‘ये उन दिनों की बात है’ के अभिनेता रणदीप राय झांसी से मुंबई के अपने सफर को कठिन संघर्षो से गुजरते हुए खूबसूरत स्टारडम तक पहुंचने का सफर मानते हैं।

अभिनेता मुंबई में अपनी जिंदगी के शुरुआती दिनों को अब पर्दे पर जीवंत करेंगे।

‘ये उन दिनों की बात है’ के आगामी एपिसोड में समीर (रणदीप का चरित्र) अहमदाबाद से मुंबई की यात्रा करते नजर आएगा।

अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए रणदीप ने एक बयान में कहा, “जब मैं कहानी सुन रहा था तो मेरे रोंगटे खड़े हो रहे थे क्योंकि मैं इससे जुड़ाव महसूस कर पा रहा था। समीर मुंबई में एक नया सफर शुरू करने के लिए तैयार है। वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कई चुनौतियों का सामना करेगा।”

उन्होंने कहा, “इसने मुझे पुराने दिनों की याद दिला दी जब मैं अपना करियर शुरू करने के लिए मुंबई आया था। मेरा सफर कठिन संघर्षो से गुजरते हुए खूबसूरत स्टारडम तक पहुंचने का सफर रहा है।”

शो का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493