डेंजल वॉशिंगटन के सह-कलाकार के तौर पर नजर आ सकते हैं रामी मालेक

लॉस एंजिलिस, 14 मई (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता अभिनेता रामी मालेक क्राइम थ्रिलर ‘लिटिल थिंग्स’ में अभिनेता-फिल्म निर्माता डेनजेल वॉशिंगटन के सह-कलाकार रूप में नजर आ सकते हैं। इसके लिए उनसे निर्माताओं की बातचीत का सिलसिला जारी है।

वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, ‘द ब्लाइंड साइड’ और ‘हाईवेमैन’ के निर्देशक जॉन ली हैंकॉक फिल्म की पटकथा लिखने के साथ ही इसका निर्देशन करेंगे।

फिल्म की कहानी कर्न काउंटी के डिप्टी शेरिफ डेक के ईदगिर्द घूमेगी। डेक का किरदार वॉशिंगटन निभाएंगे, जो लॉस एंजेलिस के काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट (एलएएसडी) के डिटेक्टिव (जिसका किरदार मालेक निभा सकते हैं) बैक्सटर के साथ मिलकर एक चालाक सीरियल किलर को पकड़ते नजर आएंगे।

फिल्म की शूटिंग, मालेक की वर्तमान फिल्म ‘बॉन्ड 25’ की प्रोडक्शन पूरी होने के बाद शुरू हो सकती है।

मालेक अगर ‘लिटिल थिंग्स’ में यह भूमिका निभाते हैं तो यह बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली ‘बोहेमियन रेपसडी’ में फ्रेडी का किरदार निभाकर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर जीतने के बाद उनके लिए एक और दमदार भूमिका होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493