‘ये दिल सुन रहा है’ में आदेश की एंट्री

नई दिल्ली, 16 जनवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता आदेश चौधरी धारावाहिक ‘ये दिल सुन रहा है’ में विराज की भूमिका निभाने जा रहे हैं।

आगामी कड़ियों में आदेश धारावाहिक के मुख्य पुरुष किरदार अर्जुन (नवी भंगु) और पूर्वी (अपर्णा दीक्षित) की प्रेम कहानी में एक प्रेम त्रिकोण के रूप में एंट्री करेंगे।

आदेश ने एक बयान में कहा, “विराज, पूर्वी का प्रेमी होगा। मुझे जब इस किरदार के बारे में बताया गया, तो यह मुझे बहुत ही दमदार लगा। इसलिए मैं इसके लिए न नहीं कह सका। मेरा किरदार धारावाहिक ‘कसौटी जिंदगी की’ के लोकप्रिय किरदार ‘मिस्टर बजाज’ जैसा होगा।”

उन्होंने कहा, “धारावाहिक में मेरा प्रवेश एक प्रेम त्रिकोण लाएगा और कहानी में नाटकीयता बढ़ेगी। दर्शक इसमें लगाए गए नए तड़के को पसंद करेंगे।”

‘ये दिल सुन रहा है’ पल चैनल पर प्रसारित होता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493