एएस रोमा से अलग होंगे डी रॉसी

रोमा, 15 मई (आईएएनएस)। इटली के क्लब एएस रोमा के महान खिलाड़ी डेनियल डी रॉसी 2018-19 सीजन के अंत में क्लब से अलग हो जाएंगे।

बीबीसी के अनुसार, 2000 में ओस्टिया मारे से रोमा में शामिल होने वाले डी रॉसी ने इस क्लब के लिए अब तक कुल 615 मैच खेले जिसमें उन्होंने कुल 63 गोल किए। डी रॉसी ने 2006 में इटली की राष्ट्रीय टीम के साथ विश्व कप को खिताब भी जीता था।

रोमा ने एक बयान में कहा कि डी रॉसी नए मौकों की तलाश करने के लिए सीजन के अंत में रिटायर हो जाएंगे।

डी रॉसी ने कहा, “रोमा और मैंने एक-दूसरे को चुना। हम दोनों के बीच बहुत प्यार है, लेकिन भविष्य में चीजें दूसरे तरीके से होंगी। पीछे मुड़कर देखते हुए मुझे लगता है कि अगर मेरे पास कोई जादू की छड़ी होती तो मैं कुछ ट्रॉफियां और जीतता।”

उन्होंने क्लब के साथ 2007 एवं 2008 में कोपा इटालिया और 2007 सुपरकोपा का खिताब जीता। क्लब के लिए उनसे ज्यादा मैच केवल फ्रांसेस्को टोटी (786) ने खेला है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493