‘एनेट’ को पुन: प्रदर्शित करेंगे निर्देशक लिओस कारेक्स

लॉस एंजेलिस, 15 मई (आईएएनएस)। एडम ड्राइवर स्टारर फिल्म ‘एनेट’ को फिर से प्रदर्शित किया जाएगा। इस अंग्रेजी रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म के निर्देशक लिओस कारेक्स हैं।

वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, चार्ल्स गिलिबर्ट की सीजी सिनेमा इस प्रोजेक्ट को पुन: प्रसारित करेगी जिसकी शूटिंग अगस्त माह के बीच से शुरू होगी।

एमेजॉन इस फिल्म को अमेरिका में रिलीज करेगी।

फिल्म की कहानी एक स्टैंड अप कॉमेडियन के इर्द-गिर्द घूमती है। जब इस शख्स की पत्नी की मृत्यु हो जाती है तब वह अपनी बच्ची की देखभाल करता है और उस दौरान उसे एहसास होता है कि उसकी बेटी के पास एक स्पेशल गिफ्ट है।

इसमें रॉक बैंड स्पार्क्‍स को भी साथ लाया जाएगा जो फिल्म के मूल गानों की तैयारी कर रहा है।

अपने 30 साल के करियर में कारेक्स को निर्देशन के क्षेत्र में ज्यादा श्रेय नहीं मिला है, यद्यपि कलात्मकता के चलते उनकी फिल्में दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रहीं। उनकी ‘बॉय मीट्स गर्ल’, ‘मौवीस सैंग’, ‘लैस अमैंट्स ड्यू पोंट नूफ’ और ‘होली मोटर्स’ जैसी फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद किया।

फिल्म ‘एनेट’ की घोषणा पहली बार साल 2016 में कारेक्स ने एक अन्य फ्रांसीसी निर्माता के साथ मिलकर किया था, लेकिन पैसों की कमी के चलते तब काम को पूरा नहीं किया जा सका।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493