‘रैबीट’ की मूर्ति 9.1 करोड़ डॉलर में नीलाम, बना नया रिकॉर्ड

न्यूयार्क, 16 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी कलाकार जेफकूंस द्वारा बनाई गई स्टेनलेस-स्टील की ‘रैबीट’ आकृति ने 9.1 करोड़ डॉलर में नीलाम होने के साथ ही नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़कर यह जीवित कलाकार द्वारा बनाई गई सबसे महंगी कलाकृति बन गई है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिस्टी के नीलामी घर में बुधवार की शाम को मात्र 3 फीट ऊंची इस आकृति की बोली लगाई गई थी।

क्रिस्टी ने कूंस के बिना चेहरे वाले ‘रैबीट’ की कीमत का अंदाजा 5 से 7 करोड़ डॉलर लगाया था, लेकिन जीतने वाली बोली 8 करोड़ डॉलर तक पहुंच गई, जिसकी अंतिम बिक्री मूल्य 91,075,000 डॉलर थी।

बुधवार को नीलामी के पहले क्रिस्टी ने इस आकृति को ’20वीं सदी की कला में सबसे प्रतिष्ठित कलाकृति बताई थी।’

उनके अनुसार, “इसका रूप तीखा और शांत है” नीलामी घर की वेबसाइट पर बिक्री का पूर्वावलोकन पढ़ें। “आकृति में चेहरे की कमी इसे रहस्यमयी बना देती है, फिर भी इसका रूप मजेदार और चंचलता पैदा करता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493