वरूण धवन को प्रशंसक ने दिया खूबसूरत कोलाज

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। वरुण धवन रेमो डिसूजा की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए अन्य कलाकारों के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

मंगलवार को जब वह डांस रिहर्सल करने के बाद वापस लौट रहे थे, तो उनके एक प्रशंसक ने उन्हें प्यारा सा हाथ से बना कोलाज तोहफे में दिया। कोलाज में वरुण और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ की तस्वीरे थीं।

प्रशंसक के प्रयास को देखकर वरुण चकित रह गए और उन्होंने बिना देर किए तोहफे को ले लिया और आभार व्यक्त करने के लिए वरुण ने प्रशंसक के साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

वहीं फिल्म की बात करें तो यह एक स्ट्रीट डांसर के जीवन पर आधारित है। फिल्म ‘एबीसीडी 2’ के बाद फिर से श्रृद्धा कपूर वरुण के साथ नजर आएंगी।

फिल्म 8 नवंबर 2019 को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493