टेनिस : इटली ओपन में कोंटा ने स्टीफंस को हराया, मुगुरुजा भी जीतीं

रोम, 16 मई (आईएएनएस)। वर्ल्ड नंबर-42 ग्रेट ब्रिटेन की महिला टेनिस खिलाड़ी योहाना कोंटा ने वर्ल्ड नंबर-8 स्लोने स्टीफंस को मात देकर इटली ओपन से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा ने भी दूसरे दौर में जीत के साथ अपना विजयी क्रम जारी रखने में सफल रही हैं।

कोंटा ने स्टीफंस को तीन सेटों तक चले महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर के मुकाबले में 6-7 (3), 6-4, 6-1 से परास्त किया।

अगले दौर में कोंटा का सामना अमेरिकी की सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स के बीच होने वाले दूसरे दौर के मुकाबले की विजेता से होगा।

स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा अमेरिका के डेनिले कोलिंस को 6-4, 4-6, 6-2 से मात दे तीसरे दौर में जाने में सफल रही हैं। तीसरे दौर में वह बेलारूस की विक्टोरिया एजारेंका से भिड़ेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493