लियाम ने अपनी जिंदगी नरक बना ली है : नोएल

लंदन, 16 जनवरी (आईएएनएस)। गायक नोए गालाघार का कहना है कि उनके भाई लियाम ने अपनी जिंदगी को इस कदर उलझा लिया है कि अब उनका इससे निकल पाना मुश्किल है।

वेबसाइट फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके के मुताबिक नोएल ने अपने भाई से कहा है कि निकोल एप्लेटन के साथ अपने सम्बंध विच्छेद के बाद उन्हें अपनी जिंदगी को पटरी पर लाना चाहिए।

नोएल ने कहा, “लियाम ने अपनी जिंदगी को नरक बना लिया है। हम हालांकि उसे इस मुश्किल से निकालने के लिए तैयार हैं। हम हमेशा उसके साथ रहेंगे।”

नोएल ने कहा कि लियाम को तमाम बातों को भुलाकर नए सिरे से शुरूआत करनी चाहिए। नोएल के मुताबिक यही उनकी सलाह है और साथ ही यह भी चाहते हैं कि लियाम इस सलाह पर अमल करें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493