कांस में कंगना की कांजीवरम ने सबको लुभाया

कांस, 17 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने 72वें कांस फिल्म फेस्टिवल में अपने सुंदर लुक से सबको चौंका दिया।

कंगना ने बेंगलुरु की मधुर्या क्रिएशन्स द्वारा तैयार की गई सुनहरी साड़ी और फाल्गुनी व शेन पीकॉक द्वारा तैयर कॉर्सेट पहना था। वह बिल्कुल रानी की तरह लग रही थीं। साड़ी के साथ ही अभिनेत्री ने बैंगनी रंग का ग्लव्स पहन रखा था।

सूचना के अनुसार अपने कांस लुक के लिए कंगना ने 10 दिन में 5 किलो वजन घटाए हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल 2019 की शुरुआत 14 मई को हो चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493