अनन्या ने दोस्तों संग मनाई ‘स्टूडेंट..2’ की सक्सेस पार्टी

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनन्या पांडे के उनकी डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में अभिनय को उनके प्रशंसकों के साथ-साथ आलोचकों ने भी पंसद किया है। अनन्या ने अपने कुछ खास दोस्तों के साथ मुंबई में गुरुवार को ‘फिल्म की सफलता पर’ पार्टी कर जश्न मनाया।

जैसे ही अनन्या अपने दोस्तों संग कार से उतरीं, मीडिया के कैमरों ने उन्हें घेर लिया। कैमरे के सामने पोज देते हुए अनन्या ने सभी कैमरामैन से उनकी दोस्तों की तस्वीर भी लेने का आग्रह किया।

अनन्या ने इस दौरान मीडिया से बात भी कि और यह भी पूछा कि उन्होंने यह फिल्म देखी है या नहीं। पुनीत मल्होत्रा ने इस फिल्म को निर्देशित किया जिसमें अनन्या के साथ तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493