जुवेंतस से अलग होंगे एलेग्री

तुरिन, 17 मई (आईएएनएस)। मस्सिमिलियानो एलेग्री 2018-19 सीजन के अंत में इटली लीग की मौजूदा चैम्पियन जुवेंतस को अलविदा कहेंगे।

बीबीसी के अनुसार, 51 वर्षीय एलेग्री ने 2014 में टीम का मुख्य कोच बनने के बाद से लगातार पांच सीजन क्लब को इटली लीग का खिताब दिलाया। हालांकि, वह जुवेंतस को यूरोपीय चैम्पियंस लीग का खिताब नहीं दिला पाए।

उनके मार्गदर्शन में जुवेंतस ने इस सीजन पुर्तगाल के करिश्माई फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो को भी खरीदा, लेकिन इस सीजन में चैम्पियंस लीग में क्लब को सफलता नहीं मिली।

जुवेंतस इस सीजन कोपा इटालिया का खिताब भी जीतने में कामयाब नहीं हो पाई। उसे क्वार्टर फाइनल में उलटफेर का शिकार होना पड़ा।

इस सीजन जुवेंतस को अभी दो मुकाबले और खेलने हैं। वह रविवार को अपने घरेलू मैदान पर अटलांटा की टीम का सामना करेगी।

जुवेंतस के कोच के रूप में एलेग्री का अंतिम मुकाबला 26 मई को सैम्पडोरिया के खिलाफ होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493