रोविंग खिलाड़ी पर पत्नी ने लगाए शोषण के आरोप

नासिक, 17 मई (आईएएनएस)। भारत के मशहूर रोविंग खिलाड़ी दत्तु बाबन भोकनाल की पत्नी ने उन पर दहेज और शोषण के आरोप लगाए हैं और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “उनकी पत्नी आशा दत्तु भोकनाल ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की है। हमने अभी तक हालांकि गिरफ्तारी नहीं की है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”

पुणे में भारतीय सेना में काम कर रहे भोकनाल को भारतीय दंड संहिता के तहत आरोपी बनाया गया है।

भोकनाल के परिवार ने हालांकि आशा द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताया है।

अपनी शिकायत में आशा ने कहा कि वह दत्तु से 2015 में मिली थीं। इसके बाद वह दोस्त बने और फिर दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद दोनों ने पुणे के मंदिर में चुपके से शादी की। बाद में दोनों के परिवारों ने मिलकर औपचारिक शादी करवाई।

शादी के कुछ महीनों बाद दत्तु ने आशा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और यह 15 महीनों तक चलता रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493