विशाल वशिष्ठ सुपरनैचुरल-थ्रिलर शो में नजर आएंगे

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। अभिनेता विशाल वशिष्ठ पेनिनसुला पिक्चर्स की आगामी सुपरनैचुरल-थ्रिलर शो में मुख्य किरदार निभाने के लिए तैयार हैं।

शो का नाम अभी तय नहीं हुआ है। इसमें देबिना बनर्जी और सना मकबूल खान भी नजर आएंगी।

विशाल ने एक बयान में कहा, “सबकुछ तय हो गया है और मैं शो में प्रोटेगनिस्ट का किरदार निभाने को लेकर खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूं। शो में सुपरनैचुरल एलीमेंट है जो मेरे लिए इस तरह का पहला शो है। मैं दर्शकों को मनोरंजन से भरपूर शो देने की उम्मीद कर रहा हूं।”

शो को मुंबई के मड आइलैंड में फिल्माया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493