कांस में दीपिका के लाइम ग्रीन लुक पर फिदा हुए रणबीर (लीड-1)

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। कांस फिल्म फेस्टिवल के 72वें संस्करण में अभिनेत्री व अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को ‘लाइम ग्रीन’ लुक में देखकर अभिनेता रणवीर सिंह उनके मुरीद हो गए और खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए ।

एक कॉस्मेटिक ब्रॉन्ड का प्रतिनिधित्व कर रहीं दीपिका ने रेड कार्पेट पर डिजाइनर जिआंबाटिस्टा वल्ली के गाउन और आभूषण डिजाइनर लोरेन श्वाट्र्ज के आभूषण पहनकर चहलकदमी की।

फिल्म ‘पद्मावत’ की अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर इस लुक में अपनी कुछ तस्वीरें साझी कीं।

उत्साहित रणवीर ने दीपिका की तस्वीरों पर भी टिप्पणियां कीं।

उन्होंने कहा, “नट्स।”

दीपिका की क्लोज-अप तस्वीर को देखकर रणवीर ने कहा, “वाह. मेरा मतलब.वाह।”

एक और तस्वीर में जहां दीपिका कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं, रणवीर ने लिखा, “बेबी, उन्हें पता चलने दो।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493