आईपीकेएल : दिल्ली ने लगाई जीत की हैट्रिक

पुणे, 18 मई (आईएएनएस)। पहले दो क्वार्टरों में पिछड़ने के बाद आखिरी दो क्वार्टरों में शानदार वापसी करते हुए दिलेर दिल्ली की टीम ने शनिवार को बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए पारले इंडो इंटरनेशनल प्रीमियर कबड्डी लीग (आईपीकेएल) के पहले संस्करण के ग्रुप मुकाबले में तेलुगू बुल्स को 40-31 के अंतर से हरा दिया।

पुणे, 18 मई (आईएएनएस)। पहले दो क्वार्टरों में पिछड़ने के बाद आखिरी दो क्वार्टरों में शानदार वापसी करते हुए दिलेर दिल्ली की टीम ने शनिवार को बालेवाड़ी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए पारले इंडो इंटरनेशनल प्रीमियर कबड्डी लीग (आईपीकेएल) के पहले संस्करण के ग्रुप मुकाबले में तेलुगू बुल्स को 40-31 के अंतर से हरा दिया।

दिल्ली की तीन मैचों में यह लगातार तीसरी जीत है जबकि तेलुगू को तीन मैचों में लागातार तीसरी हार मिली है।

लीग के इस 11वें मुकाबले की शुरुआत में दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर थी और फिर तेलुगू ने यहां से बढ़त लेते हुए पहले तो 7-4 की बढ़त बनाई और फिर दिल्ली को ऑलआउट करके 13-7 से पहला क्वार्टर अपने नाम कर लिया।

दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने शुरुआती मिनटों में 2-2 अंक बटोरे। हालांकि तेलुगू के पास अभी भी छह अंकों की बढ़त कायम थी और उसका स्कोर 15-9 था।

दूसरा क्वार्टर समाप्त होने से तीन मिनट पहले तक तेलुगू के पास पांच अंकों की बढ़त थी और उसका स्कोर 17-12 का था। सुनील जयपाल ने अपने बेहतरीन रेड से दिल्ली को दो अंक और दिलाए, इसके बावजूद दिल्ली की टीम तेलुगू के स्कोर की बराबरी नहीं कर पाई और तेलुगू ने दूसरा क्वार्टर भी चार अंकों की बढ़त के साथ 19-15 से अपने पक्ष में कर लिया।

दूसरे क्वार्टर में दिल्ली ने जहां आठ अंक लिए तो वहीं तेलुगू की टीम छह अंक ही जुटा पाई।

मैच के तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही तेलुगू के पास बोनस अंक लेने का मौका था, लेकिन इससे चूक गई। हालांकि टीम ने सुपर टैकल के जरिए दो अंक लेकर अपनी बढ़त को 22-17 पर पहुंचा दिया। लेकिन दिल्ली ने सुनील जयपाल के बेहतरीन रेड से तेलुगू को ऑलआउट कर दिया और मैच में पहली बार बढ़त बना ली। दिल्ली अब दो अंकों की बढ़त के साथ 25-23 से आगे थी। दिल्ली यहां से लगातार अंक लेती चली गई और उसने तीसरे क्वार्टर को 29-24 से अपने पक्ष में मोड़ दिया।

तीसरे क्वार्टर में दिल्ली ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और 14 अंक हासिल किए जबकि तेलुगू की टीम मात्र पांच अंक ही ले पाई।

चौथे और अंतिम क्वार्टर में नवीन ने दो अंक और जुटाकर दिल्ली को 31-25 से आगे कर दिया। इसके बाद दिल्ली ने एक बार फिर तेलुगू को ऑलआउट कर अपनी बढ़त को 36-25 तक पहुंचा दिया।

मुकाबला समाप्त होने से पांच मिनट पहले तक दिल्ली के पास 10 अंकों की अच्छी बढ़त थी और फिर उसने नौ अंकों के फासले के साथ 40-31 से मैच अपने नाम कर लिया। दिल्ली और तेलुगू ने चौथे क्वार्टर में 11-11 अंक लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493