श्रीसंत ने जताई वापसी की उम्मीद

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम, 16 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने कहा है कि वह जल्द ही क्रिकेट की दुनिया में वापसी करेंगे। स्पॉट फिक्सिंग का आरोप झेल रहे श्रीसंत पर इन दिनों दिल्ली की एक अदालत में सुनवाई चल रही है।

श्रीसंत को 2013 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के चलते गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह जमानत पर हैं।

श्रीसंत ने शुक्रवार की सुनवाई के बाद पत्रकारों से कहा कि उन्होंने कभी कोई गलत काम नहीं किया।

गौरतलब है कि न्यायालय ने शुक्रवार की सुनवाई में श्रीसंत पर नरमी दिखाते हुए पुलिस से पूछा कि क्यों उन्हें गिरफ्तार किया गया था। न्यायालय ने साथ ही कहा कि अगर श्रीसंत को गिरफ्तार किया भी गया तो उनके खिलाफ सबूत कहां हैं।

श्रीसंत ने न्यायालय के रूख पर खुशी जताते हुए पत्रकारों से कहा, “आज न्यायालय में जो भी हुआ उससे मैं खुश हूं। मैं कई बार कह चूका हूं कि मैंने कोई गलती नहीं किया। मैं भाग्यशाली हूं कि इस मुश्किल घड़ी में मेरा परिवार, मेरी पत्नी और दोस्तों ने मेरा साथ दिया। मुझे विश्वास है कि मैं क्रिकेट में वापसी करने में कामयाब होगा।”

साथ ही श्रीसंत ने कहा कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है और उनका एकमात्र लक्ष्य अभी क्रिकेट में लौटना है।

गौरतलब है कि श्रीसंत की गिरफ्तारी के तुरंत बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की अनुशासन समिति ने श्रीसंत सहित आईपीएल-2013 संस्करण में आरोपित सभी खिलाड़ियों पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493