लॉस एंजेलिस, 20 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री स्कार्लेट जोहानसन और ‘सैटरडे नाइट लाइव ‘ स्टार कॉलिन जोस्ट ने दो साल के रिश्ते के बाद सगाई कर ली है।
‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जोहानसन और जोस्ट जल्द ही निकट भविष्य में शादी रचाएंगे।
‘वाशिंगटन पोस्ट’ के अनुसार, जोड़े ने शादी की तारीख अभी तय नहीं की है।
34 वर्षीय अभिनेत्री और उनके मंगेतर जोस्ट हाल ही में 22 अप्रैल को लॉस एंजेलिस में फिल्म ‘अवेंजर्स : एंडगेम’ के प्रीमियर के मौके पर रेड कार्पेट पर साथ नजर आए थे।
dharmpath.com dharmpath