खजुराहो में फिल्म महोत्सव 14 मार्च से

भोपाल, 16 जनवरी(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश स्थित विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 14 से 17 मार्च तक होगा।

जनसंपर्क विभाग की विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य शासन ने खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की तिथि में आंशिक संशोधन किया है। अब यह महोत्सव खजुराहो में 14 से 17 मार्च 2015 तक होगा। पहले महोत्सव के आयोजन की तिथि 31 जनवरी से तीन फरवरी रखी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493