टेनिस : मरे ने विंबल्डन में युगल में खेलने के संकेत दिए

लंदन, 21 मई (आईएएनएस)। पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 ब्रिटेन के एंडी मरे ने आगामी विंबल्डन टेनिस टूर्नामेंट में युगल में खेलने के संकेत दिए हैं।

दो बार के चैंपियन मरे को जून में होने वाले क्वींस क्लब चैंपियनशिप के लिए वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिलने वाली है।

अंग्रेजी अखबार द गार्जियन ने मरे के हवाले से लिखा, “मैं यह कहना चाहूंगा कि इस बात की संभावना कम ही है कि ग्रास सीजन के दौरान मैं एकल में खेलूंगा। युगल की संभावना है, लेकिन अभी मैं एकल के लिए तैयारी नहीं करने जा रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “जैसा कि मैंने पहले ही कहा था कि अगर मुझे अच्छा नहीं लगा तो इस बात की संभावना ज्यादा है कि मैं खेलूंगा और फिर विंबल्डन के बाद रूक जाऊंगा। अगर यह अच्छा लगता है कि तो इसे सुनिश्चित करने के लिए इसके ऊपर थोड़ा समय देना समझ में आता है। इससे पहले कि मैं एकल खेलने की कोशिश करूं, यह (युगल) जितना संभव हो उतना अच्छा है।”

मरे की पिछले साल जनवरी में सर्जरी हुई थी और फिर वह जून तक कोर्ट से दूर थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493