श्रीलंका में धमाकों की घटना को एक माह पूरा, देश में प्रार्थना सभाएं

कोलंबो, 21 मई (आईएएनएस)। श्रीलंका में ईस्टर के दिन 21 अप्रैल को हुए आत्मघाती बम धमाकों को एक महीना पूरा हो गया। हमले में 250 से अधिक लोग मारे गए थे।

इस मौके पर श्रीलंका में मंगलवार को विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। ज्यादातर आयोजन द्वीप देश की राजधानी कोलंबो में हुए।

न्यूज फस्र्ट की रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबो के कोच्चिकेड में सेंट एंथोनी चर्च के सामने एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। आठ अलग-अलग धमाकों में से पहली घटना यहीं हुई थी, जिसमें 50 लोगों की जान गई थी।

विशेष सभाओं में हमलों में जान गवाने वाले लोगों के परिजनों ने भाग लिया।

वेलिगामा नगर परिषद में एक बहु-धार्मिक सम्मेलन आयोजित किया गया।

इस सम्मेलन में आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को याद किया गया और लोगों ने शांति, सद्भाव और अंतर-धार्मिक सद्भाव पर अपने विचार व्यक्त किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493