मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स में 383 अंकों की गिरावट (लीड-1)

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। पिछले सत्र में घरेलू बाजार में जोरदार उछाल के बाद मंगलवार को मुनाफावसूली के दबाव में शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 282.87 अंक फिसलकर 38,969.80 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 119.15 अंकों की गिरावट के साथ 11,709.10 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 96.78 अंकों की तेजी के साथ 39,449.45 पर खुला, और 282.87 अंकों की गिरावट के साथ 38,969.80 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 39,571.73 ऊपरी और 38,884.85 के निचले स्तर को छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सुबह 35.40 अंकों की तेजी के साथ 11,863.65 पर खुला और 119.15 अंकों की गिरावट के साथ 11,709.10 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार के दौरान निफ्टी ने 11,883.55 के ऊपरी और 11,682.80 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 19 में 17 सेक्टरों में गिरावट और मात्र दो सेक्टरों में तेजी रही।

गिरावट वाले प्रमुख सेक्टरों में ऑटो (2.60 फीसदी), धातु (1.55 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.50 फीसदी), बैंकेक्स (1.48 फीसदी) शामिल रहे। जबकि तेजी वाले सेक्टर उपभोक्ता टिकाऊं वस्तुएं (0.65 फीसदी) और ऊर्जा (0.19 फीसदी) रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493