मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)। अभिनेता नवीन कस्तूरिया वेब सीरीज ‘थिंकिस्तान’ में मिले अपने किरदार को चुनौती के रूप में लेते हुए एक नई बोली (उपभाषा) सीखी है।
‘सुलेमानी कीड़ा’ और ‘बोस : डेड/अलाइव’ के बाद नवीन अब एमएक्स की सीरीज ‘थिंकिस्तान’ में दिखेंगे। इसमें वह भोपाल के रहनेवाले एक कॉपी राइटर की भूमिका निभा रहे हैं। भोपाली लहजे में हिंदी बोलने के लिए उन्होंने एक भाषा विशेषज्ञ से दो महीने का प्रशिक्षण लिया है।
‘थिंकिस्तान’ को 24 मई से एमएक्स प्लेयर पर देखा जा सकता है।
dharmpath.com dharmpath