ब्राजील के स्ट्राइक प्रेडो को खरीदना चाहती है युनाइटेड

रिया डी जनेरियो, 22 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ब्राजील के स्ट्राइकर प्रेडो को खरीदने की रेस में शामिल हो गई है।

प्रेडो फिलहाल, ब्राजील के क्लब फ्लूमिनेंसे से खेलते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, युनाइटेड के प्रतिनिधि कुछ दिनों से फ्लूमिनेंसे के साथ बातचीत कर रहे हैं और 21 वर्षीय खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने के लिए औपचारिक बोली भी लगा सकते हैं।

हालांकि, प्रेडो को अपने साथ जोड़ने के लिए युनाइटेड को रियल मेड्रिड और इंटर मिलान जैसे क्लबों से कड़ी टक्कर मिल रही है।

प्रेडो ने पिछले सीजन ब्राजील की शीर्ष स्तरीय लीग में दमदार प्रदर्शन करते हुए 37 मैचों में 19 गोल दागे। अगस्त में उन्हें घुटने में चोट लगी जिसके कारण उन्हें बाहर होना पड़ा था।

पिछले महीने वह फिर मैदान पर लौटे और तब से चार मैचों में दो गोल कर चुके हैं। उनका करार जुलाई 2021 में समाप्त हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493