चेल्सी के कोच सारी ने हेजार्ड को सराहा

लंदन, 22 मई (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब चेल्सी के कोच माउरिजियो सारी ने बुधवार को कहा कि बेल्जियम के स्टार फॉरवर्ड ईडन हैजार्ड किसी भी टीम के लिए बेहद कीमती साबित होंगे।

ऐसी अटकलें हैं कि हेजार्ड स्पेन के फुटबाल क्लब रियल मेड्रिड में जा सकते हैं।

सारी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं उनके फैसले का सम्मान करता हूं। मुझे उम्मीद है कि वह हमारे साथ रहेंगे लेकिन अगर वह कुछ अलग करने का सोचते हैं तो हमें उसके लिए तैयार रहना होगा।”

उन्होंने कहा, “हैजार्ड किसी भी टीम के लिए अच्छे साबित होंगे, लेकिन वह हमारे साथ वाकई बेहद अच्छे हैं।”

चेल्सी को 29 मई को यूईएफए यूरोपा लीग के फाइनल में बाकू ओलम्पिक स्टेडियम में आर्सेनल का सामना करना है।

सारी ने मैच को लेकर कहा, “प्रीमियर लीग खत्म होने के बाद हम थक गए थे। 62 मैचों के बाद एक और अहम मैच के लिए तैयार रहना आसान नहीं रहता है। खिलाड़ी मानसिक और शारीरिक तौर पर थके हुए थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493