लॉस एंजेलिस प्राइड परेड का टीवी पर होगा प्रसारण

लॉस एंजेलिस, 23 मई (आईएएनएस)। जून में होने वाली लॉस एंजेलिस प्राइड परेड को पहली बार टीवी पर दिखाया जाएगा।

डेडलाइन डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, नेटवर्क केएबीसी ने पश्चिम हॉलीवुड में इस समारोह के प्रसारण के लिए किस्ट्रोफर स्ट्रीट वेस्ट (एक गैर लाभकारी समूह) के साथ तीन साल का करार किया है। यह समूह वार्षिक लॉस एंजेलिस प्राइड फेस्टिवल और वेस्ट हॉलीवुड में परेड का आयोजन करता है।

इस साल की परेड 9 जून को होगी।

सुबह 11 बजे से अपरान्ह एक बजे तक होने वाले दो घंटे के इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण में ‘रैवेन्स होम’ स्टार रेवेन सिमोन सह-मेजबान के रूप में केएबीसी की एलेन लिव्या और ब्रांडी हिट के साथ शामिल होंगी। 8 जून को एक प्री-शो का भी प्रसारण होगा।

केएबीसी के अध्यक्ष व महाप्रबंधक शेरिल फेयर ने कहा, “दक्षिणी कैलीफोर्निया में दर्शकों के लिए लॉस एंजेलिस प्राइड परेड फेस्टिवल को लाने का हमें गर्व है। ला प्राइड के साथ हमारा सहयोग विभिन्न समुदायों को प्रतिबिंबित करने और उनकी सेवा को समर्पित है, जो हमारे दर्शकों का प्रतिनिधित्व करती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493