नेतन्याहू ने मोदी को बधाई दी, कहा- बहुत अच्छे मेरे दोस्त

यरुशलम, 23 मई (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को बधाई दी।

यरुशलम, 23 मई (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को बधाई दी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दूसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखने में कामयाब हुई है।

नेतन्याहू ने अपनी ‘महान दोस्ती’ और संबंधों को मजबूत करने की कसम खाई।

उन्होंने हिब्रू भाषा में ट्वीट कर कहा, “चुनावों में शानदार जीत दर्ज करने के लिए मेरे मित्र नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई।”

उन्होंने कहा, “आपका नेतृत्व और जिस तरह से आप दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व करते हैं उसका सत्यापन यह चुनाव परिणाम है। हम साथ मिलकर भारत और इजरायल के बीच और हमारे बीच महान मित्रता को मजबूत करते रहेंगे और इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे”

2017 में इजरायल की यात्रा करने वाले नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री बने। इसी क्रम में नेतन्याहू ने जनवरी 2018 में भारत की यात्रा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493