इमरान खान ने मोदी को बधाई दी

इस्लामाबाद, 23 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकसभा चुनाव में भारी जीत के लिए बधाई दी।

खान ने ट्वीट किया, “मैं भाजपा और सहयोगियों की चुनावी जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं। दक्षिण एशिया में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।’

भारत में लगभग 90 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 67 प्रतिशत ने 11 अप्रैल 19 मई तक हुए सात चरणों के चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493