पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार तीसरे दिन बढ़े

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर लगातार तीसरे दिन भी जारी है। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को फिर तेल के दाम बढ़ा दिए। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम 14 पैसे जबकि चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं। डीजल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 12 पैसे जबकि चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, शनिवार को दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.53 रुपये, 73.6 रुपये, 77.14 रुपये और 74.25 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। डीजल के दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 66.57 रुपये, 68.33 रुपये, 69.75 रुपये और 70.37 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

तीन दिनों में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 36 पैसे, जबकि चेन्नई में 38 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं, डीजल के दाम तीन दिनों में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 37 पैसे जबकि और चेन्नई में 40 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493