बॉयफ्रेंड रणबीर और करिश्मा संग आलिया ने लिया स्पेशल डिनर का मजा

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को अक्सर रणबीर के माता-पिता ऋषि और नीतू कपूर के संग देखा जाता है। जैसा कि अभी ऋषि और नीतू दोनों न्यूयॉर्क में हैं, ऐसा लग रहा है कि इस लवबर्ड्स ने मुंबई में रणबीर के कजिन्स के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने का फैसला किया है।

करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टा अकांउट पर एक तस्वीर को साझा किया है जिसमें वह अपने कजिन्स आदर, अरमान जैन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अनीसा मल्होत्रा के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर के कैप्शन में करिश्मा ने लिखा है, “मिसिंग बेबो एंड सैफ।”

इससे यह तो साफ है कि इस गेट-टुगेदर में इन्होंने करीना कपूर खान और सैफ अली खान को मिस किया है।

इस बीच, रणबीर और आलिया को अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के आने का इंतजार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493