बैडमिंटन : सामिया और मेइसनाम बने जूनियर चैंपियन

चेन्नई, 26 मई (आईएएनएस)। तमिलनाडु की सामिया इमाद फारूकी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को यहां ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।

पांचवीं सीड और एशिया अंडर-15 चैंपियन सामिया ने 16वीं सीड दिल्ली की आशी रावत को 21-17, 21-12 से हराकर लड़कियों के अंडर-19 वर्ग का खिताब जीत लिया।

लड़कों के अंडर-19 वर्ग में मणिपुर के मेइसनाम मेइराबा ने दिल्ली के आकाश यादव को मात देकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर लिया। दूसरी सीड मेइराबा जब मुकाबले में 21-9, 12-7 से आगे थे तभी आकाश चोटिल हो गए और मुकाबले से हट गए।

मणिपुर के ही डिंकु सिंह कौंथुजम और महराष्ट्र की रितीका थाकर ने छत्तीसगढ़ के इशान भटनागर और गोवा की तनीशा क्रास्टो को 21-18, 21-12 से हराकर खिताब जीता।

लड़कों के युगल वर्ग में छत्तीसगढ़ के इशान भटनागर और तेलंगाना के विष्णुवर्धन गौड़ ने मंजीत सिह ख्वाराकपम और डिंगकु सिंह कौंथुजम को 21-18, 21-13 से मात दी।

इसके अलावा लड़कियों की युगल वर्ग में उत्तराखंड की अदिती भट्ट और गोवा की तनीशा क्रास्टो ने महाराष्ट्र की सिमरन सिंघी और रितीका थाकर को 21-14, 21-16 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493