गेंद स्विंग नहीं होने पर असली चुनौती मिलेगी : बाउल्ट

लंदन, 26 मई (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बाउल्ट ने कहा है कि इंग्लैंड की पिचों पर गेंद स्विंग नहीं होने पर ही असली चुनौती का पता चलेगा।

बाउल्ट ने शनिवार को भारत के साथ द ओवल मैदान पर खेले गए विश्व कप अभ्यास मैच में 33 रन पर चार विकेट लेकर भारतीय टीम को 179 रन पर रोक दिया।

बाउल्ट ने मैच के बाद आईसीसी से कहा, ” यह देखकर अच्छा लगा कि गेंद थोड़ी स्विंग हो रही है।”

उन्होंने कहा, “लेकिन हां, सबसे बड़ी चुनौती उस समय मिलेगी जब गेंद स्विंग नहीं होगी। तब हम कैसे विकेट लेंगे, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा।”

बाउल्ट ने कहा, “यह हमारी एक योजना है। मेरे लिए यह जरूरी है कि मैं गेंद को जितना हो उतना चारों ओर घुमाऊं।”

2015 विश्व कप में सर्वाधिक 22 विकेट लेने वाले बाउल्ट ने कहा कि 500 स्कोर की भविष्यवाणी करना ठीक नहीं था।

बाउल्ट ने कहा, “वास्तव में गेंद को जितना घुमना चाहिए उतना नहीं घुमता है। लेकिन मुझे नहीं पता है कि कोई इस विकेट पर 500 का स्कोर बनाने जा रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493