फ्रेंच ओपन : फेडरर ने दूसरे दौर में जगह बनाई

पेरिस, 26 मई (आईएएनएस)। स्विट्जरलैंड के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने रविवार को यहां जारी साल के दूसरे ग्रैंड-स्लैम फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता फेडरर ने अपने पहले दौर के मुकाबले में इटली के लोरेंजो सोनेगो को 6-2, 6-4, 6-4 से मात दी। फेडरर ने एक घंटे 41 मिनट में यह मुकाबला जीता।

फेडरर लगभग चार साल बाद फ्रेंच ओपन में अपना पहला मैच खेल रहे थे। उन्होंने अब तक केवल एक बार 2009 में फ्रेंच ओपन खिताब जीता है।

37 साल के फेडरर दूसरे दौर में वर्ल्ड नंबर-145 जर्मनी के ऑस्कर ओटे से होगा। ओटे ने अपने पहले मुकाबले में ट्यूनीशिया के मलीक जजीरी को 6-3, 6-3, 4-6, 6-0 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493