मस्क ने किया टेस्ला में टॉयलेट पेपर की किल्लत की रिपोर्ट का खंडन

सैन फ्रैंसिस्को, 26 मई (आईएएनएस)। उद्यमी एलन मस्क ने मीडिया की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है जिसमें दावा किया गया है कि उनकी इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माता कंपनी में लागत में कटौती करने के मकसद से शौचालय की सुविधाओं में भी कटौती की गई है।

बेव पोर्टल इलेक्ट्रेक की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला के विभिन्न केंद्र पर लागत में कटौती के मद्देनजर दफ्तर के शौचालयों में टॉयलेट पेपर का भी ऑर्डर नहीं दिया जा रहा है।

मस्क ने पोर्टल की इस खबर पर जवाब देते हुए शनिवार को कहा, “यह पूरी तरह बेतुकी बात है।”

इलेक्ट्रेक के प्रधान संपादक फ्रेड लैबर्ट ने मस्क को जवाब देते हुए कहा, “मैं कामना करता हूं कि यह सच न हो, लेकिन कर्मचारियों के विश्वस्त सूत्रों के हवाले से यह खबर आई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493