भारत में 23 जनवरी को प्रदर्शित होगी लोपेज की फिल्म

लॉस एंजेलिस, 17 जनवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री-गायिका जेनिफर लोपेज की नई रहस्य-रोमांच फिल्म ‘द ब्वॉय नेक्स्ट डोर’ भारत में 23 जनवरी को प्रदर्शित होगी।

एक बयान के अनुसार, लोपेज में फिल्म में एक स्कूल शिक्षिका की भूमिका निभाई है, जो अपने असफल वैवाहिक जीवन से नाखुश है और पड़ोस में रहने वाले एक लड़के (अभिनेता रेयान गुजमैन) की तरफ आकर्षित हो जाती है। आगे चलकर यही लड़का उन पर आसक्त हो जाता है और यह बात उनके लिए मुश्किलें खड़ी करती है।

द यूनिवर्सल फिल्म कंपनी के बैनर तले बनी फिल्म का निर्देशन ‘द फॉस्ट एंड द फ्यूरियस’ के निर्देशक रॉब कोहेन ने किया है। फिल्म में जॉन कॉर्बेट और क्रिस्टीन शेनोवेथ ने भी काम किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493