‘इंदू की जवानी’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी कियारा आडवाणी

मुंबई, 27 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री कियारा आडवाणी पहली बार अपनी शीर्षक भूमिका वाली फिल्म ‘इंदू की जवानी’ में काम करेंगी।

कियारा ने ट्वीट किया, “‘इंदू की जवानी’। जिसमें में शीर्षक भूमिका निभा रही हूं। ‘एमे एंटरटेनमेंट’, निखिल आडवाणी, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निरंजन अय्यंगर, र्यान स्टीफन और अबीर सेनगुप्ता के साथ पहली बार करने के लिए बहुत उत्साहित हूं और ‘इंदू’ की भूमिका निभाना विशेष है। इसके लिए हमें आपके प्यार और सहयोग की जरूरत है।”

कियारा इस फिल्म में काम करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। निखिल आडवाणी ने कहा कि लेखक-निर्देशक अबीर सेनगुप्ता की यह एक बेहद शानदार पटकथा है।

कियारा अब करियर के निर्णायक मोड़ पर हैं। उनकी ‘गुड न्यूज’, ‘कबीर सिंह’, ‘शेरशाह’ और ‘कंचना’ की रीमेक भी रिलीज के लिए तैयार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493