मैं करण जौहर को डेट नहीं कर रहा : प्रबल गुरंग

न्यूयार्क, 27 मई (आईएएनएस)। न्यूयार्क में रह रहे नेपाल के डिजायनर प्रबल गुरंग ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया है जिनमें उनके और बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर के बीच रोमांटिक रिश्ता होने की बात कही जा रही थी।

दोनों की एक तस्वीर रविवार को सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी, जिसे डिजायनर ने डिलीट कर दिया है।

गुरंग ने अब ट्विटर पर स्पष्टीकरण दिया है कि करण सिर्फ उनके ‘सबसे प्यारे दोस्त’ हैं।

उन्होंने लिखा, “क्या हम कुछ मजाक कर सकते हैं? मुझे यह कहते हुए दुख और निराशा हो रही है, लेकिन सीधे और आधिकारिक तौर पर – मैं करण जौहर के साथ रोमांटिक रिश्ते में नहीं हूं।”

डिजायनर ने कहा कि करण और उनकी तस्वीर वाली इंस्टाग्राम पोस्ट सिर्फ “मजाक में और बॉलीवुड, इसकी नाटकीयता और एक मात्र मधुबाला के प्रति मेरे प्यार के कारण की गई थी।”

उन्होंने कहा, “इसे बाद में गलत तरीके से पेश किया गया कि करण और मैं रिलेशनशिप में हैं। करण मेरे सबसे प्यारे दोस्तों में से है।”

उन्होंने कहा कि वे एक रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं लेकिन करण के साथ नहीं।

उन्होंने कहा, “मैं लगभग पांच साल से एक रोमांटिक रिलेशनशिप में हूं, लेकिन किसी और के साथ ना कि करण के साथ। प्यार सिर्फ एक प्रकार का नहीं होता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493