सूट-बूट में सजे ’83’ के कलाकार लंदन रवाना

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ’83’ के कलाकार काले व सफेद रंग के सूट में सजे और नीले रंग की टाई पहने इसकी शूटिंग के लिए लंदन रवाना हो गए हैं।

फिल्म में भारत की 1983 में क्रिकेट विश्व कप में हुई जीत को दिखाया जाएगा। कबीर खान निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में हैं।

फिल्म के अन्य कलाकारों में साकिब सलीम, आदिनाथ कोठारे, चिराग पाटिल, हार्डी संधू, ऐमी विर्क, जतिन सरना, पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, दिनकर शर्मा, जीवा, साहिल खट्टर, धैर्य करवा, निशांत दहिया और आर बद्री शामिल हैं।

रणवीर ने मंगलवार को ट्वीट किया, “एक यादगार सिनेमाई सफर पर जाने के लिए तैयार हूं। गर्व और खुशकिस्मत महसूस कर रहा हूं।”

फिल्म में मोहिंदर अमरनाथ का किरदार निभा रहे सलीम ने ट्वीट किया, “खेल शुरू होने दो।”

रिलायंस एंटरटेनमेंट की पेशकश ’83’ 10 अप्रैल 2020 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493