फ्रेंच ओपन : डेल पोटरो और एडमंड दूसरे दौर में

पेरिस, 28 मई (आईएएनएस)। अर्जेटीना के टेनिस खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोटरो और ग्रेट ब्रिटेन के काइल एडमंड साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, आठवीं सीड डेल पोटरो ने सोमवार को वर्ल्ड नंबर-58 चिली के निकोलास जैसी को 3-6 6-2 6-1 6-4 से मात दी। पोटरो दो बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं।

30 वर्षीय पोत्रो का दूसरे दौर में जापान के योशिहितो निशियोका से मुकाबला होगा।

डेल पोटरो ने 10 साल पहले अमेरिकी ओपन खिताब जीता था, उसके बाद वह पहले ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में हैं।

इस बीच, जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव भी टूर्नामेंट में अपना पहला बाधा पार करने में सफल रहे।

पांचवीं सीड ज्वेरेव ने पांच सेटों तक चले कड़े और संघर्षपूर्ण मुकाबले में आस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन को 7-6, 6-3, 2-6, 6-7, 6-3 से मात दी। ज्वेरेव ने चार घंटे आठ मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया।

इटली के फाबियो फोनिनी ने हमवतन एंद्रियास सेप्पी को दो घंटे 21 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 6-0, 3-6, 6-3 से हराया।

एडमंड ने अपने पहले दौर में फ्रांस के जेरेमी चार्डी को चार घंटे दो मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में 7-6, 5-7, 6-4, 4-6, 7-5 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

इस बीच, स्पेन के रोबटरे बतिस्टा अगुट भी दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं। अगुट ने अमेरिका के स्टीवन जॉनसन को एक घंटे 42 मिनट में 6-3, 6-4, 6-2 से पराजित किया।

महिलाओं में बेलारुस की विक्टोरिया एजारेंका ने लातविया की येलेना ओस्तापेंको को एक घंटे 45 मिनट में 6-4, 7-6 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493