कार्माइन कारिदी का 85 की उम्र में निधन

लॉस एंजेलिस, 30 मई (आईएएनएस)। अभिनेता कार्माइन कारिदी का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। ‘गॉडफादर : पार्ट 2’ में कारमाइन रोसाटो के किरदार के लिए वह मशहूर हैं।

उनके प्रतिनिधियों ने वैरायटी डॉट कॉम को बताया कि यहां के एक अस्पताल में कोमा में जाने के बाद मंगलवार को उनका निधन हो गया।

छह दशक से लंबे समय तक वह फिल्म और टेलीविजन की दुनिया में कार्यरत रहे। दर्शकों के मनोरंजन के अलावा उन्हें कुछ और अच्छा ही नहीं लगता था।

उनके प्रतिनिधियों ने एक बयान में कहा, “सीडर्स सिनाई अस्पताल में अपने दोस्त और परिवार के सदस्यों से घिरे कारमाइन शातिपूर्ण ढंग से चल बसे।”

‘गॉडफादर : पार्ट 2’ के अलावा ‘गॉडफादर : पार्ट 3’ में भी वह एक भिन्न किरदार में नजर आए।

कारमाइन ने ‘फेलिस’, ‘स्टास्र्की एंड हच’, ‘टैक्सी’, ‘एनवाईपीडि ब्ल’ु और ‘फेम’ जैसे टेलीविजन कार्यक्रमों में भी काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493