लंदन, 30 मई (आईएएनएस)। दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बाद अब कप्तान विराट कोहली के मोम के पुतले का लॉर्ड्स के मशहूर मैडम तुसाद मोम संग्रहालय में अनावरण किया गया।
मशहूर मैडम तुसाद में कप्तान कोहली के मोम के पुतले अनावरण विश्व कप शुरू होने से एक दिन पहले बुधवार को किया गया।
कोहली के प्रतिमा को भारतीय टीम की आधिकारिक जर्सी से सजाया गया, जिसे खुद कप्तान कोहली ने दान की है।
कोहली दूसरे ऐसे भारतीय क्रिकेटर हैं, जिनके मोम के पुतले का मशहूर मैडम तुसाद में अनावरण किया गया है।
इससे पहले सचिन के प्रतिमा का 2009 में अनावरण किया गया था।
dharmpath.com dharmpath