चीनी डेटिंग ऐप्स के जरिए लीक हुए 4.25 करोड़ यूजर्स के रिकॉर्ड

बीजिंग, 30 मई (आईएएनएस)। चीनी डेटाबेस में पासवर्ड सुरक्षा नहीं होने के चलते अलग-अलग डेटिंग ऐप्स के जरिए 4 करोड़ 25 लाख यूजर्स रिकॉर्ड पाए गए है। एक सुरक्षा शोधकर्ता ने यह जानकारी दी।

25 मई को जेरेमिया फाउलर ने एक गैर-पासवर्ड संरक्षित इलास्टिक डेटाबेस की खोज की, जो स्पष्ट रूप से फोल्डरों के नाम के आधार पर डेटिंग ऐप्स से जुड़ा था।

फाउलर ने मंगलवार को सिक्योरिटी डिस्कवरी में लिखा, “आईपी एड्रेस अमेरिकी सर्वर पर स्थित है और अधिकांश यूजर्स अपने भू-स्थानों के आधार पर अमेरिकी प्रतीत होते हैं। मैंने डेटाबेस के अंदर चीनी लिखावट भी देखी।”

सुरक्षा शोधकर्ता का मानना है कि डेटाबेस का मालिक भी चीनी था।

फाउलर ने कहा, “आगे की जांच में, मैं डेटाबेस में मौजूद लोगों के समान नामों के साथ ऑनलाइन उपलब्ध डेटिंग ऐप्स की पहचान करने में सक्षम था। वास्तव में मुझे जो बात सबसे ज्यादा अजीब लगी वह यह थी कि एक ही डेटाबेस का उपयोग करने के बावजूद, वे अलग-अलग कंपनियों या व्यक्तियों द्वारा विकसित होने का दावा करते हैं, जो एक दूसरे के साथ मेल नहीं खाता है।”

डाटाबेस में हालांकि कोई वित्तीय जानकारी मौजूद नहीं थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493