बैडमिंटन : मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में हारीं सिंधु

कुचिंग (मलेशिया), 17 जनवरी (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु शनिवार को योनेक्स सनराइज मलेशिया मास्टर्स 2015 टूर्नामेंट के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में हार गईं।

टूर्नामेंट की दूसरी वरीय खिलाड़ी सिंधु को सेमीफाइनल में चौथी वरीय जापानी खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा ने हराया। ओकुहारा ने एक घंटे 24 मिनट तक चले मुकाबले में सिंधु को 19-21 21-13 21-8 से पराजित किया।

पुरुष वर्ग में अजय जयराम एकल सेमीफाइनल में शनिवार को ही कोरिया के हेयोक जिन जियोन से भिड़ेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493