विश्व कप : इंग्लैंड ने द. अफ्रीका के सामने रखा 312 रनों का लक्ष्य

लंदन, 30 मई (आईएएनएस)। मेजबान इंग्लैंड ने गुरुवार को आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए हैं।

द ओवल मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।

इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए। उन्होंने 79 गेंदें खेलीं, जिन पर नौ चौके लगाए।

कप्तान इयोन मोर्गन ने 60 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से 57 रन बनाए। जेसन रॉय ने 53 गेंदों पर 54 रन बनाए। जोए रूट ने 59 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में पांच चौके शामिल रहे।

दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी नगिदी ने तीन, इमरान ताहिर और कागिसो राबादा ने दो-दो और आंदिले फेहुलक्वायो ने एक विकेट लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493