याया टुरे ने अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता जाहिर की

लंदन, 17 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर सिटी के लिए खेलने वाले मिडफील्डर याया टुरे ने अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता जाहिर की है। टुरे ने कहा है कि उन्हें पता नहीं है कि अगले सत्र में उन्हें सिटी के लिए खेलने को मिलेगा या नहीं।

सिटी के प्रबंधक मैनुएल पेलेग्रीनी ने हालांकि शुक्रवार को ही टुरे के ट्रांसफर को लेकर जारी तमाम अफवाहों को विराम दे दिया था। मैनुएल ने कहा था कि 31 साल के टुरे पूरी तरह सिटी के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मौजूदा अफ्रीकन प्लेअर ऑफ द इअर टुरे ने 2010 में बार्सिलोना का साथ छोड़कर सिटी के साथ करार किया था और वह सिटी की तमाम सफलताओं में अहम किरदार रहे हैं।

बीते एक साल में हालांकि क्लब और टुरे के रिश्ते में खटास आई है। टुरे ने कहा है कि 2014 साल उनके लिए काफी खराब रहा। पेशेवर दिक्कतों के अलावा टुरे को इस साल अपने भाई इब्राहिम को खोना पड़ा, जिनका इसी साल निधन हो गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493