पेस-क्लासेन, हेनकेन ओपन युगल चैम्पियन

ऑकलैंड, 17 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के लिएंडर पेस और उनके दक्षिण अफ्रीकी साथी रावेन क्लासेन ने शनिवार को हेनकेन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का पुरुष युगल खिताब जीत लिया।

टूर्नामेंट के चौथे वरीय जोड़ीदार पेस और क्लासेन ने फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन के डोमिनिक इंगलोट और रोमानिया के फ्लोरियन मेर्गिया को हराया।

पेस और क्लासेन ने इस 519,395 डॉलर इनामी टूर्नामेंट के फाइनल में 7-6 (1), 6-4 से जीत हासिल की।

पेस और क्लासेन जोड़ीदार के तौर पर लगातार दूसरे फाइनल में पहुंचे। चेन्नई ओपन में हालांकि पेस और क्लासेन को हार मिली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493