फ्रेंच ओपन : पुरुष युगल से भी बाहर हुए शरण

पेरिस, 31 मई (आईएएनएस)। भारत के टेनिस खिलाड़ी दिविज शरण साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के पुरुष युगल वर्ग के पहले ही दौर में हार कर बाहर हो गए हैं। दिविज इस वर्ग में ब्राजील के मार्सेलो डेमोलिनेर के साथ उतरे थे लेकिन पहले दौर से आगे नहीं जा पाए।

दिविज और मार्सेलो की इस जोड़ी को फिनलैंड के हेनरी कोनटिनेन और आस्ट्रेलिया के जॉन पीयर्स की जोड़ी ने मात दी।

हेनरी और जॉन की जोड़ी ने यह मुकाबला एक घंटे में 6-3, 6-4 से अपने नाम किया।

दिविज मिश्रित युगल वर्ग में भी पहले ही दौर में हार कर बाहर हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493