जावी, नेमार ने अभ्यास शुरू किया

बार्सिलोना, 17 जनवरी (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी क्लब एफसी बार्सिलोना के मिडफील्डर जावी हर्नाडेज ने मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से उबरने के बाद दोबारा अभ्यास शुरू कर दिया है।

उन्हें हालांकि अब भी चिकित्सीय स्वीकृति का इंतजार है जिसके बाद वह रविवार को डेपोर्टिवो डे ला कोरुना के साथ होने वाले मैच में हिस्सा ले सकेंगे।

जावी ला लीग के 18वें दौर में एटलेटिको मेड्रिड के खिलाफ मैच में हिस्सा नहीं ले सके थे। साथ ही उन्होंने कोपा डेल रे टूर्नामेंट के नॉकआउट वर्ग में भी एल्के के खिलाफ मैच में हिस्सा नहीं लिया।

एटलेटिको के खिलाफ मैच के दौरान अपना टखना चोटिल कराने वाले ब्राजीलियाई स्टार नेमार ने भी शुक्रवार से अभ्यास शुरू कर दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493