वार्नर फिट, अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे

ब्रिस्टल, 1 जून (आईएएनएस)। मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन आस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने बताया कि सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर चोट से पूरी तरह से उबर चुके हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले 2019 विश्व कप के पहले मैच में खेलेंगे।

दोनों टीमें शनिवार को यहां ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड में एक-दूसरे से भिड़ेगी।

वार्नर को मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पहले अभ्यास मैच के दौरान पांव चोट लगी थी और उनके स्थान पर उस्मान ख्वाजा ने दूसरे अभ्यास मैच में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी।

फिंच ने कहा, “वार्नर पूरी तरह से ठीक हैं। वह अफगानिस्तान के खिलाफ खेंलगे इसमें किसी प्रकार का संशय नहीं है।”

आस्ट्रेलिया ने दोनों अभ्यास मैचों में जीत दर्ज की थी और पिछले संस्करण की तरह इस बार भी उसे विश्व कप के खिताब का प्रबल दोवदार माना जा रहा है।

अफगानिस्तान के बाद आस्ट्रेलिया का सामना छह जून को वेस्टइंडीज से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493